Ghansyam Sharma / Mon, Aug 3, 2026 / Post views : 5
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
थाना उरंदाबेड़ा पुलिस ने 3 अगस्त को ग्राम बढ़गई स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में चलित थाना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नवीन कानून, महिला एवं बाल अपराध, साइबर क्राइम, यातायात नियम और नशामुक्ति की जानकारी दी गई।
पुलिस ने विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, महिलाओं की सुरक्षा, अभिव्यक्ति ऐप और नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। साइबर ठगी से बचाव के लिए अनजान व्यक्ति से ओटीपी साझा नहीं करने, अनजान व्हाट्सऐप कॉल से सावधान रहने तथा लॉटरी के नाम पर मिलने वाले झांसे में नहीं आने की समझाइश दी गई। ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने की जानकारी भी दी गई।
यातायात नियमों के तहत वाहन चलाते समय आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और परमिट जैसे आवश्यक दस्तावेज रखने, तेज गति एवं शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई। गांव में संदिग्ध व्यक्ति अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
कार्यक्रम में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं थाना उरंदाबेड़ा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन