Ghansyam Sharma / Tue, Aug 4, 2026 / Post views : 98
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भारतीय जनता पार्टी जिला कोण्डागांव के जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक केशकाल स्थित टाटामारी में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और पार्टी की भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने पार्टी की योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, संभाग प्रभारी हरपाल सिंह भामरा, जिला प्रभारी वेंकट राव, जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, मनोज जैन, दीपेश अरोरा, संतोष कटारिया, जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, विजय पोया सहित जिले के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन