Ghansyam Sharma / Sat, May 16, 2026 / Post views : 8
रायपुर। पत्रिका लुक
सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले के कुसमुरा में आयोजित सभा में 102 करोड़ 93 लाख 24 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 24 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, जिनमें 33 करोड़ 98 लाख 47 हजार रुपए लागत के 13 कार्यों का लोकार्पण तथा 68 करोड़ 94 लाख 77 हजार रुपए लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और सुशासन तिहार सरकार एवं जनता के बीच संवाद और समाधान का प्रभावी माध्यम बना है। उन्होंने बताया कि 1 मई से 10 जून तक आयोजित इस अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और 13 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपए बोनस वितरण का उल्लेख किया। साथ ही महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने जल्द मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा भी की।
सभा में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर सड़क निर्माण, महतारी सदन, गोदाम निर्माण और स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन का आश्वासन दिया। लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कुसमुरा कॉलेज भवन का भी उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम में वित्त मंत्री , सांसद , सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन