Ghansyam Sharma / Mon, Jun 5, 2023 / Post views : 173
जगदलपुर। पत्रिका लुक (विनय कुमार दत्ता)
बस्तर गोंचा पर्व का शुभारंभ हो गया हैं , देव स्नान के साथ निकली चंदन जात्रा, 18 जून तक नहीं होंगे भगवान् जगन्नाथ के दर्शन। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खबारी ने बताया कि, बस्तर गोंचा पर्व के 615 वषोॅ की एतिहासिक रियासत कालिन परमपरानुसार समस्त पूजा विधान संपन्न किए जाएंगे। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। 18 जून को नेत्रोउत्सव पूजा विधान के साथ प्रभु जगन्नाथ के दर्शन होंगे। 20 जून को श्रीगोंचा रथ यात्रा पूजा विधान के साथ प्रभु जगन्नाथ स्वामी जनकपुरी सिरहासार भवन में नौ दिनों तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ स्थापित होंगे, इस दौरान समस्त श्रद्धालुओं को पुण्यलाभ का पावन अवसर प्राप्त होगा!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन