Ghansyam Sharma / Fri, Apr 3, 2026 / Post views : 215
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला कांग्रेस कमेटी ने पत्रकार वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन और कमजोर कूटनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। जिला महामंत्री रितेश पटेल ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हालिया 196 रुपये और तीन महीनों में 525 रुपये तक की वृद्धि हुई है, वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं, जिससे आम परिवारों पर बोझ बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का दावा भ्रामक है, जबकि खाद्य तेल, दूध सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं महंगी हो गई हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्ग की स्थिति खराब हो रही है। पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता के बजाय पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है, जिससे आर्थिक असमानता बढ़ रही है।
महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और परिवार के बजट पर पड़ रहा है। कांग्रेस ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई के कारण युवाओं का भविष्य संकट में है। पार्टी ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में राहत देने तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन