Ghansyam Sharma / Mon, Mar 30, 2026 / Post views : 190
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जनगणना कार्य के प्रथम चरण के लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय रायपुर से नियुक्त नोडल अधिकारी संतोष मंडे एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर वेणुगोपाल राव ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर अब अपने-अपने क्षेत्रों में सुपरवाइजर स्तर पर आगे प्रशिक्षण देंगे।
कार्यक्रम में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत भवन एवं मकान क्रमांकन, मकान सूचीकरण और फील्ड में डाटा संकलन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही एचएलओ मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल डाटा प्रविष्टि के बारे में विस्तार से बताया गया।
बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और गणना का कार्य 1 मई से 30 मई तक किया जाएगा। इस दौरान सभी डाटा का संकलन पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन