Ghansyam Sharma / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 168
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
ग्राम बम्हनी के साप्ताहिक बाजार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों और आम नागरिकों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम, मोटर यान अधिनियम, श्रम कानून तथा साइबर अपराध से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही लोगों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने पर भी वे निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी गई और ग्रामीणों को अपने प्रकरणों का आपसी समझौते के माध्यम से निराकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित हेल्पलाइन एवं अन्य सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन