Ghansyam Sharma / Thu, Oct 30, 2025 / Post views : 217
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यादव)
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया। बुधवार, 29 अक्टूबर को डिप्टी कलेक्टर कोंडागांव किशोर शर्मा, जिला नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम एक्ट) डॉ. प्रतीक चौधरी, जिला नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना डॉ. बसंत तोड़े एवं औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा यह निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मुख्य सड़क कोंडागांव स्थित सिद्धि विनायक
अस्पताल, जीवन क्लीनिक रायपुर नाका, के.एन.एच. अस्पताल एवं निरादेवी चाइल्ड केयर, आलबेड़ा पारा में नर्सिंग होम एक्ट 2010 के प्रावधानों के पालन की जांच की गई। टीम द्वारा पाया गया कि अस्पतालों में शिकायत पेटी, स्वच्छता व्यवस्था एवं जैव-चिकित्सा अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था नियमानुसार नहीं है। इस पर टीम ने संबंधित संचालकों को तत्काल आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित करते हुए चेतावनी दी कि आगामी निरीक्षण में पुनः अनियमितता पाए जाने पर नर्सिंग होम एक्ट 2010 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए संबंधित अस्पताल स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन