Ghansyam Sharma / Thu, Mar 19, 2026 / Post views : 208
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को माकड़ी विकासखंड अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम छिनारी में निर्माणाधीन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का अवलोकन किया गया। वहीं ग्राम क्षमतापुर में गोदाम निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया।
ग्राम बड़ेसोहंगा में प्राथमिक शाला भवन का निरीक्षण करते हुए छत की मरम्मत के निर्देश दिए गए। ग्राम हिरलाभाट में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा कर ग्रामीणों से संवाद किया गया और हर घर जल की स्थिति जानी गई। जल आपूर्ति की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
ग्राम अमरावती में जिला सहकारी बैंक के एटीएम में लो वोल्टेज से हो रही समस्या के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार अंकुर रात्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन