Ghansyam Sharma / Tue, Mar 24, 2026 / Post views : 189
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिले की समितियों में धान उठाव में तेजी लाने को लेकर विभागीय अधिकारियों एवं राइस मिलर्स की बैठक ली। उन्होंने आपसी समन्वय से कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने धान उठाव कार्य की विस्तृत समीक्षा की और राइस मिलर्स को वाहनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि जल्द से जल्द धान का उठाव किया जा सके। साथ ही चावल जमा करने में भी प्रगति लाने हेतु मिलर्स को अपनी मिलिंग क्षमता का पूर्ण उपयोग करने कहा गया।
इस दौरान राइस मिलर्स ने अपनी समस्याओं से भी कलेक्टर को अवगत कराया। बैठक में एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं राइस मिलर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन