Ghansyam Sharma / Wed, Apr 1, 2026 / Post views : 200
रायपुर म पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ में 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति के ऐतिहासिक लक्ष्य की पूर्ति के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल को कवर्धा स्थित सिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में हनुमंत भंडारा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रदेश में स्थापित शांति, सुरक्षा और समृद्धि के नए दौर का स्वागत करने तथा ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
करीब चार दशकों तक छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर अंचल, नक्सलवाद की गंभीर समस्या से जूझता रहा। इस दौरान अनेक लोगों की जानें गईं, विकास कार्य प्रभावित हुए और आम जनता भय और असुरक्षा के वातावरण में जीवन जीने को मजबूर रही। कबीरधाम सहित कई जिले इस समस्या से प्रभावित रहे। अब नक्सलवाद के अंत के साथ प्रदेश में खुशी और राहत का माहौल है।
इस उपलब्धि में सुरक्षा बलों के जवानों के साहस, वीरता और बलिदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके त्याग को स्मरण करते हुए तथा प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना के साथ भंडारे का शुभारंभ प्रातः 11 बजे पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।
कवर्धा के विधायक विजय शर्मा ने सभी भक्तजनों को इस पावन अवसर पर आमंत्रित करते हुए कहा कि हनुमान जी की कृपा से यह लक्ष्य संभव हो सका। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान के प्रति श्रद्धा व्यक्त करें और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन