Sat, 24 Oct 2026
Breaking News
न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार |

: सड़क बना आवारा मवेशियों का गोठान, मवेशी दे रहे हादसे का आमंत्रण

Ghansyam Sharma / Mon, Apr 11, 2022 / Post views : 156

Share:


कोंडागांव पत्रिका लूक।
आवारा मवेशियों से छुटकारा पाने सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी रोका छेका व गोठान योजनाओं के संचालन के बाद भी कोंडागांव नगर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग सहित नगर के अन्य सड़कों से मवेशी हटने का नाम नहीं ले रहे और ना मवेशी मालिक ना ही स्थानीय प्रशासन इन मवेशियों को सड़कों से हटाने की सुध ले रहा,विभागीय उदासीनता के कारण आए दिन मवेशी सड़कों पर विचरण करते देखे जा रहे हैं।वहीं रह रह कर इन आवारा मवेशियों को हटाने नगर पालिका द्वारा अभियान चलाकर मवेशियों को गोठान में पहुंचाया तो जाता है फिर भी सड़क आवारा मवेशियों से मुक्त नहीं हो पाता, तमाम प्रयासों के बावजूद आए दिन मवेशी सड़कों पर बैठे देखे जा सकते हैं। जिनका सुध लेने वाला कोई नहीं।

सडको पर मवेशियों का जमावड़ा यातायात के लिए भी एक बड़ी समस्या बनी है। दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी सड़को पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा रहता है। नगर की मुख्य सड़कों आम रास्तों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगे रहने से वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवारा मवेशी आए दिन दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे।लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता ।

पशुपालकों ने बड़ी संख्या में मवेशियों को तो पाल रखे हैं लेकिन चारागाह का अभाव उनके लिए एक समस्या बनी हुई है। बढ़ती जनसंख्या का दबाव चारागाह स्थानों पर अतिक्रमण कर मकान आदि बनाए जा रहे हैं जिसके कारण चरागाह लुप्त होने के कगार पर है और मवेशी बेसहारा होकर आश्रय के लिए भटकने लग जाते हैं। जगह नहीं मिलने पर वे मजबूरन मुख्य सड़क पर ही विचरण करने लग जाते हैं।सड़को पर मवेशियों के झुंड से यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं समय-समय पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा आवारा मवेशियों को पकड़कर गोठानों में रखा जाता है, जिन्हें मवेशी मालिक चंद रुपए अर्थदंड की राशि अदा कर घर ले आते हैं, लेकिन वही मवेशी फिर से सड़कों पर विचरण करने लगते हैं।

इन आवारा मवेशियों के कारण आए दिन छोटी बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो रही है पर इस ओर ना तो प्रशासन का और ना ही कोई संगठन का ध्यान जा रहा है। समय रहते आवारा मवेशियों पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो मवेशियों की क्षति के साथ ही राहगीरों को भी नुकसान हो सकता है।

वाहन चालकों के मुताबिक बीच सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों के कारण सबसे ज्यादा रात के समय वाहन चालकों को समस्या होती है। सड़कों पर बैठे मवेशियों का झुंड तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाता है।आवारा मवेशियों के चलते आवागमन में परेशानियां होती हैं। इन जानवरों को इसी तरह आवारा छोड़कर रखा गया तो गंभीर हादसा भी हो सकता है। नगर वासियों का कहना है कि शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र सभी सडको में आवारा पशु बीच सड़क पर बैठ कर दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं।

विजय पांडे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कोंडागांव

  • नगर पालिका की टीम द्वारा समय-समय पर रोका छेका अभियान चलाकर आवारा मवेशियों को हटाया जाता है।सप्ताह भर पूर्व 6 मवेशियों को गोठान में भेजा गया ।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement