Wed, 26 Aug 2026
Breaking News
लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर |

सिद्धेश्वर धाम में जगन्नाथ महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा : सिद्धेश्वर धाम में जगन्नाथ महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा, सुकमा राजपरिवार के कुमार जयदेव बाबा व कुमार विजित देव ने किए मां

Ghansyam Sharma / Tue, Jun 30, 2026 / Post views : 211

Share:

दंतेवाड़ा। पत्रिका लुक

मां दंतेश्वरी की पावन नगरी दंतेवाड़ा के पातररास में सोमवार को धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। नव निर्मित सिद्धेश्वर धाम प्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में जिले भर से आए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और दर्शन के साथ हुआ। परंपरा के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी हरेन्द्र नाथ जिया के साथ सुकमा राजपरिवार के कुमार जयदेव बाबा को सत्तारूढ़ किया गया। इस दौरान कुमार जयदेव बाबा और कुमार विजित देव ने मां दंतेश्वरी का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और समूचे बस्तर की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

इसके बाद बाजे गाजे, शंख ध्वनि और भक्ति गीतों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुकमा राजपरिवार के कुमार जयदेव बाबा, कुमार विजित देव के साथ मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर के पुजारी प्रेम कृष्ण पाढ़ी, मावली माता मंदिर के पुजारी अनिल ठाकुर शामिल हुए।

शोभायात्रा में शामिल प्रमुख समाज प्रतिनिधि:

बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के संभाग अध्यक्ष योगेश ठाकुर, संरक्षक सिकन्दर ठाकुर, बस्तर धाकड़ समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, हितेंद्र ठाकुर, शंकर सिंह ठाकुर भी शामिल हुए। बस्तर धाकड़ क्षत्रिय समाज युवा वर्ग से विक्रम सिंह ठाकुर, प्रेमसागर ठाकुर, रूद्र प्रताप ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, प्रकाश, गौरव और धीरज ठाकुर ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। इसके अलावा बंजारा समाज, कलार समाज, यादव समाज समेत विभिन्न समाजों के सैकड़ों प्रतिनिधि और श्रद्धालु भी शोभायात्रा का हिस्सा बने।

यह शोभायात्रा मां दंतेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग स्टेट बैंक चौक से गुजरते हुए पातररास स्थित सिद्धेश्वर धाम पहुंची। वहां आचार्यों द्वारा शास्त्रोक्त विधि से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।

इस पावन अवसर पर दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटामी और जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मंदिर में पहुंचकर प्रभु जगन्नाथ के दर्शन किए, पूजा अर्चना की और क्षेत्र की उन्नति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन लाभ लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

मंदिर के पंडित विभूति मिश्रा ने जानकारी दी कि अब आगामी 16 जुलाई को श्री गोंचा महापर्व के अवसर पर मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे और दुर्गा मंडप स्थित मौसी मंदिर में नौ दिनों तक विश्राम करेंगे। इसके बाद 24 जुलाई को बाहुड़ा गोंचा के दिन भगवान की वापसी रथयात्रा निकाली जाएगी और वे पुनः मुख्य मंदिर में विराजमान होंगे। रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

मंदिर का निर्माण कराने वाले मिश्रा परिवार के सदस्य सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि उनका परिवार पिछले सात पीढ़ियों से पातररास में निवास कर रहा है। उनके पिता स्वर्गीय सिद्धेश्वर मिश्रा की अंतिम इच्छा थी कि गांव में भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर बने। पिता की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उनके छह पुत्रों ने आपसी सहयोग से सिद्धेश्वर धाम प्रभु जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में स्थापित तीनों विग्रह विशेष रूप से ओडिशा के पवित्र धाम जगन्नाथ पुरी से लाए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement