Ghansyam Sharma / Thu, Jul 20, 2023 / Post views : 166
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कर्नाटक में जैन साधु की हत्या के विरोध में सकल जैन समाज ने शुक्रवार को नगर में मौन जुलूश निकाल राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम जिला कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मनोज जैन, शांतिलाल सुराणा ,जितेंद्र सुराणा, सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला परुष व युवा शामिल रहे।कर्नाटक में जैन साधु की हुई बर्बरता पूर्वक हत्या से पूरे देश मे जैन समाज आक्रोशित है, कोंडागांव में निवासरत सकल जैन समाज के लोगो ने शुक्रवार को मौन जुलूश
निकाल राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। हरीश गोलछा अध्यक्ष जैन समाज के मुताबिक समाज के विरोध का मुख्य कारण कर्नाटक में दिगंबर जैन समाज के साधु की बर्बरता पूर्वक हत्या की गई ,उनके शव के टुकड़ों को नदी और बोरवेल में डाला गया , जैन समाज हमेशा अहिंसा का पक्षधर रहा ,उनके साधु-संतों और उनके मंदिरों पर इस तरह की हरकत की जा रही जो कि उचित नहीं है ,आज हमने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति व राज्यपाल से निवेदन किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें उचित सजा दी जाए ताकि हम जैन समाज के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें ,अगर इसके बाद भी कोई कार्रवाई नही की जाती तो अगले चरण में हमारे द्वारा आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
देखें वीडियो-----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन