Ghansyam Sharma / Sun, Mar 22, 2026 / Post views : 181
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला कोंडागांव में जल जीवन मिशन के तहत 8 से 22 मार्च तक आयोजित जल महोत्सव पखवाड़ा 2026 का समापन विश्व जल दिवस पर विकासखंड केशकाल के ग्राम पंचायत साल्हेभाट में “जल अर्पण” कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हीरा नेताम मुख्य अतिथि रहे, जबकि कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने अध्यक्षता की।
इस अवसर पर जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी और रंगोली के माध्यम से संदेश दिया, वहीं नुक्कड़ नाटक के जरिए जल के महत्व को दर्शाया गया। लाभार्थियों ने स्वच्छ पेयजल उपलब्धता और किचन गार्डन में जल उपयोग के अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में जल बहिनियों द्वारा फील्ड टेस्ट किट से जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रदर्शन किया गया। साथ ही जल स्रोतों, टंकियों और नल कनेक्शनों का “जल बंधन” कर पौधारोपण किया गया तथा प्रतीकात्मक जल अर्पण किया गया।
अंत में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल शुल्क भुगतान के प्रति शपथ दिलाई गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले VWSC सदस्यों और जल बहिनियों को सम्मानित किया गया तथा योजना का पंचायत को औपचारिक हस्तांतरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन