Tue, 25 Aug 2026
Breaking News
प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल |

कोण्डागांव में ‘जी राम जी अभियान’ का शुभारंभ : कोण्डागांव में ‘जी राम जी अभियान’ का शुभारंभ, 26 हितग्राहियों को तालाब निर्माण के स्वीकृति पत्र वितरित

Ghansyam Sharma / Fri, Jul 3, 2026 / Post views : 72

Share:

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल ‘जी राम जी अभियान’ का शुभारंभ गुरुवार को आंध्रप्रदेश से किया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में ग्रामीण अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, आजीविका संवर्धन, जल संरक्षण, डिजिटल सुशासन तथा जनभागीदारी के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं विकसित ग्राम पंचायतों के निर्माण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजना से ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे तथा कार्यों के क्रियान्वयन और भुगतान में पारदर्शिता आएगी। बायोमेट्रिक उपस्थिति और डिजिटल प्रणाली से योजनाओं का संचालन अधिक प्रभावी होगा।

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी सरपंचों से आगामी एक वर्ष का ग्राम विकास रोडमैप तैयार करने और अधिक से अधिक जल संरक्षण कार्यों के प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष हीरा सिंह नेताम ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ विकास कार्यों में पारदर्शिता लाएगी। जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर ने कहा कि गांवों का विकास ही विकसित भारत की नींव है। जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम ने अभियान की सफलता में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। दीपेश अरोरा ने कहा कि योजना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और मजदूरी का भुगतान समयबद्ध एवं पारदर्शी होगा। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर ने इसे गांवों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के पांचों विकासखंडों के 26 हितग्राहियों को व्यक्तिगत तालाब निर्माण के लिए लगभग दो-दो लाख रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य यशोदा रामचंद्र कश्यप, रामदई प्रेम सिंह नाग, भगवती महेश नेताम, जनपद पंचायत सदस्य लुद्रप्रताप ठाकुर, रामशिला कोर्राम, जनपद पंचायत माकड़ी की अध्यक्ष जुगबत्ती पोयाम, पूजा शर्मा, जुगबत्ती नेताम, रदमा सुंदर बघेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर रश्मि पोया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सरपंच उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement