Ghansyam Sharma / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 215
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( शकील सिद्दीकी)
थाना माकड़ी क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार पर पत्थर से प्राणघातक हमला कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना माकड़ी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजेंद्र सोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने जीजा मेहन्दु मरकाम और पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से बालोण्ड से ग्राम भतवा जा रहे थे। मोटरसाइकिल मेहन्दु मरकाम चला रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 7:30 बजे ग्राम बागबेड़ा और खुड़ी के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक ईंट से मेहन्दु मरकाम के सीने पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण मेहन्दु मरकाम की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही धनीराम मण्डावी को ग्राम ओण्डरी से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 09 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की तत्परता और समन्वित कार्रवाई से गंभीर मामले का त्वरित खुलासा संभव हो सका, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन