Ghansyam Sharma / Sun, Jan 5, 2025 / Post views : 173
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
जिले के पत्रकारों ने जय स्तंभ चौक पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शनिवार शाम को मृतक मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान पत्रकारों ने मुकेश के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। प्रेश क्लब अध्यक्ष कोंडागांव सुरेंद्र सोनपिपरे व अन्य पत्रकारों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि,बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या ने हमें स्तब्ध कर
दिया है। बस्तर में पत्रकारिता हमेशा से चुनौतियों से भरी रही है, लेकिन यह घटना साबित करती है कि भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत जान देकर चुकानी होती है। पत्रकार.मुकेश चंद्रकार के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग सहित राज्य सरकार से बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है। इस कठिन समय में कोंडागांव प्रेस क्लब ने मुकेश चंद्राकर के परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन