Ghansyam Sharma / Thu, Nov 14, 2024 / Post views : 153
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा जिला बलौदाबाजार भाठापारा में असमाजिक एवं अपराधिक तत्वों ने नवोदित वंशाचार्य हजूर उदित नाम साहेब के उपर हमला की कोशिश करने वाले के विरोध में सैकड़ो की संख्या में कबीर पंथ से लोग आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। बस्तर संभाग अकबीर पंथ समाज अध्यक्ष अर्जुन दास प्रधान ने बताया कि 31 अक्टूबर /2024 को
कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा जिला बलौदाबाजार भाठापारा में असमाजिक एवं अपराधिक तत्वों ने नवोदित वंशाचार्य हजूर उदित नाम साहेब के उपर 50 से अधिक लोगों ने हमला किया था और पुलिस प्रशासन के द्वारा मात्र 30 लोगों पर कार्रवाही की गई है बाकी बचे आरोपियों पर भी कार्रवाही की जाए, साथ ही कबीर पंथ समाज चाहता है कि सभी आरोपियों पर कार्रवाही हो साथ ही पंथ आचार्यों को धर्म प्रचार में स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज प्रमुख उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन