Ghansyam Sharma / Tue, Sep 29, 2026 / Post views : 11
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने कोंडागांव में जनअभियान शुरू किया है। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता वार्डों में पहुंचकर लोगों से स्मार्ट मीटर के विरोध में फॉर्म भरवा रहे हैं। मंगलवार को बाजारपारा वार्ड सहित अन्य वार्डों में अभियान चलाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने फॉर्म भरकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को अभियान की जानकारी दी। इस दौरान बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों से उनकी राय एवं समर्थन फॉर्म के माध्यम से दर्ज कराया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि आम लोगों से जुड़ी इन समस्याओं को लेकर जनसहभागिता के साथ अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।
अभियान के दौरान शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, तरुण गोलछा, बाबू दहिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में हिस्सा लेते हुए फॉर्म भरकर अपना समर्थन दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन