Ghansyam Sharma / Fri, Sep 25, 2026 / Post views : 75
कोंडागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव जिले में 40 घंटे से अधिक समय से लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने लगी है। ग्राम पंचायत कुदूर के खुलेनारपारा में बारिश के चलते रामधर कोर्राम पिता सोमरू के कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गई।
बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण मकान की दीवार कमजोर हो गई थी। बारिश के बीच दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे मकान को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई।
दीवार ढहने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। लगातार बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से आवश्यक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन