Ghansyam Sharma / Fri, Sep 25, 2026 / Post views : 195
कोंडागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव जिले में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर के बीच लगातार करीब 40 घंटे से बारिश हो रही है। इसके चलते नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने भी छत्तीसगढ़ में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है।
लगातार बारिश के कारण नारंगी नदी में बाढ़ आ गई है। जलस्तर बढ़ने से बम्हनी, सोनाबाल, मूंगापदर, गोलावंड और मर्दापाल क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। कई मार्गों पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
इधर भवरडीह नदी का जलस्तर बढ़ने से नवागांव, हड़ेली, लखापुरी और नहाकानार क्षेत्र का संपर्क भी प्रभावित हुआ है। नदी-नालों में तेज बहाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन