Ghansyam Sharma / Mon, Sep 28, 2026 / Post views : 31
दहिकोंगा गणेश उत्सव के 11 दिवसीय आयोजन के बाद 26 सितंबर को दहिकोंगा गणेश समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का नारंगी नदी में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
दहिकोंगा सरपंच प्रेम नेम ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश प्रतिमा की स्थापना धूमधाम से की गई थी। 11 दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश को भोग लगाया गया। साथ ही प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर ग्राम पंचायत में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद जयकारों के बीच प्रतिमा को नारंगी नदी में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन