Ghansyam Sharma / Tue, Sep 29, 2026 / Post views : 61
भानपुरी। पत्रिका लुक
लगातार हुई बारिश से बाढ़ की चपेट में आए बस्तर ब्लॉक के राजपुर, घोटिया, नारायणपाल और अटारगुड़ा सहित आसपास के गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्याम कुमारी ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें राशन उपलब्ध कराया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन और आदिवासी कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष बबलू बघेल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित परिवारों से बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली।
श्याम कुमारी ध्रुव ने कहा कि लगातार हुई बारिश के कारण कई लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कई घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान और अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अपनी ओर से संभव मदद की गई है।
उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से बाढ़ प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर उचित राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन