Ghansyam Sharma / Thu, Apr 3, 2025 / Post views : 206
केशकाल। पत्रिका लुक
केशकाल जनपद कार्यालय में नव निर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई और जनपद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मरकाम के कार्यालय प्रवेश व पदभार ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में कार्यालय प्रवेश व पदभार ग्रहण किया। श्रीमती नंदनी पोटाई और ओमप्रकाश मरकाम ने विधिवत रूप से कार्यालय में प्रवेश कर अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों उनका स्वागत किया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश यादव, रामेश्वर उसेंडी, वीरेंद्र बघेल, बीजेपी मंडल महामंत्री श्रीराम यादव, अजय मिश्रा, जावेद मेमन, बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ
जिला संयोजक राज किशोर राठी, पूर्व नगर पंचायत केशकाल अध्यक्षा श्रीमती पिला बाई जैन, केशकाल CEO अनुराग सिन्हा, भाजपा समर्पित नागरिक, और पार्षद गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने संबोधन में श्रीमती पोटाई और मरकाम को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सभी मिलकर इस दिशा में काम करेंगे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई और जनपद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मरकाम ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा की ताकि जनपद क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकें।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया 132 केवी पावर हाउस का निरीक्षण
कार्यालय प्रवेश समारोह के पश्चात केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम दोपहर में जामगांव पहुंचे। वहां उन्होंने निर्माणाधीन 132 केवी पावर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया ताकि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन