Ghansyam Sharma / Sat, Oct 11, 2025 / Post views : 195
गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की कमी लाने” विषय पर नवाचार को मिली पहचान
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिले ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आयोजित “नीति फॉर स्टेट्स – यूज़ केस चैलेंज अवॉर्ड्स” में जिले को “स्वास्थ्य एवं पोषण” श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
यह सम्मान जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना (आईएएस) को एलबीएसएनएए मसूरी में आयोजित समारोह में नीति आयोग के सीईओ बी. वी. आर. सुब्रमण्यम एवं लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक श्रीराम तरणीकांति द्वारा प्रदान किया गया।
कोंडागांव जिले को यह पुरस्कार “Reducing Anaemia in Pregnant Women” (गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की कमी लाने) संबंधी पहल के लिए मिला है। इस पहल में डेटा-आधारित विश्लेषण, नवीन हस्तक्षेप, सतत निगरानी और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए गए।
इस पहल के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जनजागरूकता कार्यक्रमों के समन्वय से गर्भवती महिलाओं में रक्ताल्पता की दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। नीति आयोग ने इसे आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के तहत एक उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में चयनित किया है।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि—
यह उपलब्धि कोंडागांव की टीम भावना और सामुदायिक सहभागिता का परिणाम है। हमारा उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सतत सुधार लाना है।
यह सम्मान न केवल कोंडागांव जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन