Ghansyam Sharma / Tue, Apr 1, 2025 / Post views : 167
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव नगर पालिका परिषद का 50वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित पार्षद, नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे । नगर पालिका के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केक काटा गया। इस दौरान, उपस्थित लोगों ने कोंडागांव नगर पालिका के 50 वर्षों की लम्बी यात्रा को याद करते हुए बताया गया कि 1 अप्रेल 1975 को केके गांधी को मनोनीत नगर पालिका के पहले अध्यक्ष बने थे ओर बाद राजनीतिक दल व प्रशासक सहित 19 लोगों ने पालिका के अध्यक्ष बने सब का योगदान कोण्डागांव नगर पालिका परिषद को आगे बढ़ाने में रहा। वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने इस अवसर पर नगर के विकास में सभी के योगदान की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन 50 वर्षों में नगर ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन सभी के सहयोग से विकास की गति हमेशा बनी रही ओर आगे भी बनी रहेगी। नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गौरव का क्षण है की आज नगर पालिका परिषद का 50 वां वर्षगांठ मनाया जा रहा है और हम सब नगर को आगे ले जाने के लिए सभी को संकल्पित होना होगा, ताकि नगर का विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन