Ghansyam Sharma / Thu, Oct 23, 2025 / Post views : 209
BMW बाइक और लाखों की संपत्ति जब्त — ₹72 लाख से अधिक की अवैध ट्रांजैक्शन का खुलासा
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले की पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। कोण्डागांव पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिये साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खातों के माध्यम से ₹72 लाख 09 हजार 424 रुपये की अवैध ट्रांजैक्शन की गई थी।
दो युवक गिरफ्तार, महंगी BMW बाइक समेत लाखों की संपत्ति बरामद
गिरफ्तार आरोपियों में
1- परमेश मरकाम पिता स्व. चैतुराम मरकाम (21 वर्ष), निवासी ग्राम रांधना देवहरदुली थाना फरसगांव
2- दसरू कांगे पिता सनउ कांगे (18 वर्ष), निवासी ग्राम चांदाबेड़ा थाना बड़े डोंगर
शामिल हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से BMW बाइक, लैपटॉप, आईफोन, सैमसंग अल्ट्रा मोबाइल, विवो व मोटोरोला मोबाइल, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक सहित लगभग ₹7 लाख की संपत्ति जब्त की है।
41 स्थानों से दर्ज हुई थीं शिकायतें
सायबर सेल को भारतीय सायबर अपराध पोर्टल (गृह मंत्रालय, भारत सरकार) से जानकारी मिली थी कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कोण्डागांव शाखा के खाते क्रमांक 5660383552 से देशभर के 41 स्थानों से धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हुई हैं।
जांच में पाया गया कि इस खाते से ₹72,09,424 रुपये की अवैध ट्रांजैक्शन हुई है। इस मामले में पहले रविकांत साहू और चंद्रशेखर नायक को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की जांच में अब दो और आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है।
महंगे गैजेट्स और बाइक पर उड़ाया ठगी का पैसा
आरोपियों ने ठगी के पैसों से BMW बाइक, आईफोन और अन्य महंगे गैजेट्स खरीदे थे। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उन्हें 23 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। इसमें थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान, उपनिरीक्षक गुलाब सिंह टंडन, आरक्षक हरविंद दर्रो, विष्णु मरई तथा सायबर टीम के अजय बघेल, राजेश मनहर एवं रितुराज सिंह का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन