Ghansyam Sharma / Tue, Feb 3, 2026 / Post views : 248
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव का पारंपरिक मेला (मड़ई) प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 फरवरी से 01 मार्च 2025 तक पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया जाएगा। मेला के सुव्यवस्थित एवं परंपरागत आयोजन को लेकर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा की उपस्थिति में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए सुरक्षा, कानून व्यवस्था और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
मेला के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही बायपास मार्ग से कराने, आयोजन रात्रि 10 बजे तक सीमित रखने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर कोलाहल अधिनियम के तहत नियंत्रण के निर्देश दिए गए। 23 फरवरी की रात्रि निशा जतरा, 24 फरवरी की देवी परिक्रमा, यातायात, पार्किंग, बेरिकेटिंग, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। 26 से 28 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय प्रदर्शनी, स्वास्थ्य सेवाएं, कंट्रोल रूम, विद्युत, पेयजल और शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन