Ghansyam Sharma / Mon, Feb 16, 2026 / Post views : 211
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला मुख्यालय स्थित दक्षिण वन मंडल कोण्डागांव द्वारा किए जा रहे नव निर्माण कार्यालय भवन में कार्यरत एक मजदूर को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे वह जमीन पर गिरकर काफी देर तक तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद वन विभाग के कर्मचारी, मुंशी एवं अन्य मजदूर उक्त पीड़ित व्यक्ति को तड़पते हुए देखते रहे, लेकिन किसी ने भी उसे तत्काल सहायता उपलब्ध नहीं कराई। घटना के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी एवं निर्माण कार्य मे लगे लोग भी पूरी तरह अनजान बने खड़े रहे। जब मीडिया ने निर्माण कार्य में लगे लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली, तब बताया गया कि यह मजदूर यही निर्माण कार्य कर रहा हैं ओर मिर्गी का दौरा पड़ा था, जिसके कारण वह अचानक गिर गया।
गंभीर बात यह रही कि उक्त निर्माण स्थल पर निर्माण लागत, स्वीकृति एवं ठेकेदार से संबंधित जानकारी दर्शाने वाला कोई सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जो कि शासकीय नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।
वन विभाग द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था, प्राथमिक उपचार एवं मानवीय संवेदनशीलता की भारी कमी सामने आई है। घटना ने विभागीय कार्यप्रणाली और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन