Ghansyam Sharma / Mon, Jul 15, 2024 / Post views : 156
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सुरक्षा बलों ने कोंडागांव जिले के ग्राम जबकसा पहाड़ी से रविवार को विस्फोटक सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की।कार्यवाही में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स व बीडीएस की संयुक्त टीम सामिल रही,संयुक्त दल रविवार को ग्राम उसेली, जबकसा, अडेंगा, डुवाल व उसके आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुये थे , पहुंचने से पूर्व ही नक्सलियों को पुलिस की आने की सूचना प्राप्त हुई जिससे नक्सली आनन-फानन में अपना जगह छोड़ कर भागे,सर्चिंग के दौरान पहाड़ी से
सामग्री प्लायर ,प्रेशर कुकर आईईडी मय डेटोनेटर 03 , अमुनियम नाइट्रेट (पैरोटेकनिक) 07 कि.ग्रा.,16 मल्टीमीटर 02 नग 17 एम-सील 01 नग, मेल फिमेल इलेक्ट्रानिक प्लग 52 नग, वेल्को पट्टी 01 बण्डल
आईईडी स्वीच 02 नग, लाल कपड़ा 03 नग,
इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 03 नग, पेट बॉटल 02 नग,
आईईडी फ्लेश स्वीच 02 नग, डिस्टेम्पर 01 पैकेट,
तीर बम 05 नग, चश्मा 02 नग,इलेक्ट्रिक वायर बण्डल 10 नग, सेल बड़ा 118 नग,पॉलिथिन 03 नग, रिमोट बैटरी 25 नग, सेफ्टी फयूज (कर्मशियल)- 02 मीटर
, रिमोट बटन बैटरी 20 नग, प्रेगनेंसी किट 01 नग
, टाईगर बम 22 पैकेट, मलेरिया किट 01 नग , टिफिन सेट 05 नग। सेलो टेप 21 नग सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामग्रियां बरामद हुई। विभागीय उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर वाय अक्षय कुमार पुलिस अधीक्षक तथा रूपेश कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ऑप्स के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में
थाना ईरागांव से अनिल विश्वकर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव के नेतृत्व में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स व बीडीएस की संयुक्त टीम ने ग्राम उसेली, जबकसा, अडेंगा, डुवाल व उसके आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुये थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन