Ghansyam Sharma / Fri, Dec 12, 2025 / Post views : 251
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2025 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि लोक अदालत नागरिकों को आपसी सहमति आधारित समाधान की राह दिखाने वाला अत्यंत प्रभावी मंच है। यहां वर्षों से लंबित प्रकरणों का निपटारा बिना किसी जटिल प्रक्रिया, वैमनस्य या अधिक खर्च के कुछ ही मिनटों में संभव होता है, जिससे दोनों पक्षों में विश्वास और सौहार्द बढ़ता है। इस बार लोक अदालत को अधिक जनहितैषी बनाने हेतु गांव-गांव में शिविरों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा वाहन से मुनादी कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, चेक बाउंस, धन-वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान, बैंक, विद्युत, नगर पालिका, दूरसंचार, बीमा एवं अन्य प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गायत्री साय ने नागरिकों से अपील की है कि वे 13 दिसंबर को अपने प्रकरण प्रस्तुत कर सुलह-समाधान आधारित सरल, सुलभ और समय–धन की बचत वाली न्याय व्यवस्था का लाभ अवश्य लें।
देखें वीडियो-----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन