Ghansyam Sharma / Mon, May 4, 2026 / Post views : 12
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
तीन राज्यों में पार्टी को मिले जनादेश के बाद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। कोण्डागांव भाजपा कार्यालय से बाइक रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया और बस स्टैंड पहुंचकर आम लोगों के बीच झारमुरी व मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी भी कार्यक्रम में शामिल रहीं। उन्होंने स्वयं लोगों को झारमुरी व मिठाई वितरित कर जीत की बधाई दी। उन्होंने मीडिया चर्चा में कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मे किए गए विकास कार्यों का परिणाम है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और संबंधित राज्यों की जनता को इस जनादेश के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन