Ghansyam Sharma / Sun, Mar 2, 2025 / Post views : 177
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह का रविवार को कोण्डागांव के डीएनके मैदान में आयोजन हुआ।विधानसभा स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या दान विवाह में कोण्डागांव विधानसभा अंतर्गत आने वाले गांवो के वर वधु सहित परिवार के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक कोण्डागांव लता उसेंडी रही। उन्होंने
नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विवाह आयोजन को लेकर प्रशासन ने समय पूर्व पूरी तैयारिया कर चुका था, वही महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला गांव-गांव से ऐसे वर वधु को लाए थे जो आयोजन में शामिल होकर परिणय सूत्र में बंध गए। विभाग से मिली जानकारी के
मुताबिक कोंडागांव में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह आयोजन में 150 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। परिणय सूत्र में बंधने वाले नव दंपतियों को उपहार की राशि 35 हजार रुपए का चेक भी प्रदान किया गया। कन्यादान योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़ों को साड़ी , श्रृंगार सेट आदि घरेलू उपयोग की सामग्री भी दी जा रही। आयोजन की तैयारी
में 15 हजार रुपए खर्च हो रहा। सुश्री लता उसेंडी , बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व विधायक कोंडागांव ने बताया निर्धन परिवारों को विवाह में खर्च करना ना पड़े इसके लिए हमारी सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चला रही। आज 150 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ है। प्रत्येक जोड़ो को 35 हजार रुपए का चेक और उपहार सामग्री प्रदान किया जा रहा, ताकि उन्हें विवाह में कोई दिक्कत नहीं हो। मैं सभी वर वधु को सुखद जीवन की कामना करती हूं।
देखें वीडियो----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन