Ghansyam Sharma / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 175
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने सोमवार को ग्राम रांधना में 84 लाख रुपये के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में 8 पंचायतों के विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भगवती नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन