Ghansyam Sharma / Tue, Oct 10, 2023 / Post views : 171
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी को कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र का अपना प्रत्याशी घोषित करने के बाद आज 10 अक्टूबर मंगलवार को ग्राम देवी शीतला माता मंदिर पहुंच कर मां शीतला माता का दर्शन व पूजा अर्चना कर जीत के लिए मांग आशीर्वाद। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी साथ उपस्थित थे। सुश्री लता उसेंडी भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रत्याशी कोण्डागांव विधानसभा ने बताया भारतीय
जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने एक बार फिर विश्वास करते हुए कोण्डागांव विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है इसके लिए मैं शीर्ष नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं ,साथ ही आज ग्राम देवी शीतल माता मंदिर में मां शीतला माता का दर्शन कर आशीर्वाद लेकर व भाजपा कार्यालय में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस सरकार के द्वारा किए गए भ्रष्ट्राचार को जनता जान चुकी है ओर जनता एक बार फिर भाजपा पर विश्वास कर जीत दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन