Ghansyam Sharma / Wed, Dec 27, 2023 / Post views : 169
सुश्री लता उसेंडी ने परिजनों के अलाव मरीजों को आवश्यक सुविधाओं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी 26 दिसंबर की देर रात औचक निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने मरीज के साथ अस्पताल पहुंचने वाले परिजनों के लिए किए गए व्यवस्था व ठंड से बचने के अलाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी कड़ी में उन्होंने सड़क हादसा से घायल होकर अस्पताल पहुंचे मरीज की उत्तम व्यवस्था करवाते हुए हायर सेंटर के लिए रायपुर रिफर करवाया है। लगभग दो पखवाड़े से कोण्डागांव में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मरीज के परिजनों के लिए जिला अस्पताल में अलाव व रुकने की उत्तम व्यवस्था का जायजा लेने विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी मंगलवार की देर रात जिला अस्पताल पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने मरीज के परिजनों से चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लता उसेंडी ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आरसी ठाकुर के साथ वार्ड में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का जायजा लिया, तो वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्म कपड़े का भी वितरण विधायक लता के द्वारा किया गया।
सड़क हादसे में घायल मरारपारा के गैसुन यादव के लिए करवाया एंबुलेंस व्यवस्था
विधायक लता उसेंडी के औचक निरीक्षण के दौरान सड़क हादसे में घायल कोण्डागांव मरारपारा के गैसुन यादव को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टरो ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल रिफर करने की सलाह दी। मौके पर मौजूद विधायक लता उसेंडी ने घायल गैसुन यादव के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करते हुए उसे रायपुर रिफर करवाया। साथ ही रायपुर के अस्पताल में भी उसकी बेहतर उपचार हो सके इसके भी निर्देश दिए हैं।
सोत्र-A Y,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन