Ghansyam Sharma / Fri, Nov 26, 2021 / Post views : 146
कोंडागांव। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विगत 23 अक्टुबर को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले के राजस्व एवं पुलिस अधिकारी की आवश्यक बैठक रखी गई थी। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस एवं राजस्व प्रशासन आपसी तालमेल के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें ।
ताकि अप्रिय एवं शांति भंग करने वाले घटनाओं पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। इस संबंध में सोशल मीडिया में अप्रमाणित एवं आधारहीन अफवाहों पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा प्राप्त सुचनाओं पर तत्काल कार्यवाही एवं आसामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी भी जरूरी है। इसके साथ ही उन्होने बताया कि कानून व्यवस्था समीक्षा हेतु प्रति सप्ताह इसी प्रकार की बैठक रखी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन