Ghansyam Sharma / Wed, Apr 15, 2026 / Post views : 143
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
अंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत बम्हनी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं सचिव गायत्री साय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में अधिवक्ता सुरेंद्र भट्ट, अधिकार मित्र पारेश्वर देवांगन, रंजन बैध, संदीप कुमार, गुलशन कुमार नेताम और तिरथ कुमार मानिकपुरी ने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में आम नागरिकों को विभिन्न कानूनों, शासकीय योजनाओं और न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया के बारे में सरल तरीके से समझाया गया। विशेष रूप से बाल अधिकार, उपभोक्ता संरक्षण, निःशुल्क विधिक सहायता और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने समानता, न्याय और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन