Tue, 25 Aug 2026
Breaking News
प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल |

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर : कोण्डागांव में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, संरक्षण व कल्याणकारी योजनाओं पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Ghansyam Sharma / Tue, Jun 30, 2026 / Post views : 61

Share:

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष खिलावन राम रिगरी के निर्देश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में गुरुवार को कोण्डागांव के बाजार स्थल में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, संरक्षण एवं कल्याणकारी योजनाओं पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
नालसा की निर्धारित थीम "वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण और गरिमा" के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा न्याय तक उनकी सुगम पहुंच के संबंध में जागरूक करना था।
शिविर में प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट, अधिकार मित्र रंजन कुमार बैध, तरुणा ध्रुव एवं पूर्णिमा भण्डारी ने वरिष्ठ नागरिकों को भरण-पोषण एवं कल्याण से जुड़े कानूनी प्रावधानों, शासन की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।
प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट ने कहा कि प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने, सामाजिक सुरक्षा प्राप्त करने तथा आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता और न्याय पाने का अधिकार है। उन्होंने उपस्थित लोगों से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव रखने की अपील की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन ने भाग लेकर विधिक जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement