Ghansyam Sharma / Tue, Nov 4, 2025 / Post views : 192
कोण्डागांव पत्रिका लुक (सरला यादव)
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के निर्देशन में विकास नगर स्टेडियम कोण्डागांव में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तीसरे दिन जानकारी पर स्टॉल लगाया गया।
स्टॉल के माध्यम से आमजन को विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं, नेशनल लोक अदालत की प्रक्रिया, कानूनी सहायता हेतु आवेदन की प्रक्रिया सहित महिला, बालक, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों के संरक्षण संबंधी विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस दौरान पम्पलेट वितरण के साथ प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्मों का प्रदर्शन कर विधिक जागरूकता का प्रसार किया गया।
स्टॉल पर उपस्थित अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने नागरिकों को बताया कि हर व्यक्ति को न्याय पाने का समान अवसर प्राप्त है तथा आर्थिक स्थिति न्याय प्राप्ति में बाधक नहीं होनी चाहिए। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि पात्र व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव से संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमजन, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने स्टॉल का भ्रमण कर विधिक जानकारी प्राप्त की। उपस्थित लोगों को विधिक सेवा संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए। राज्योत्सव के दौरान की गई यह पहल आमजन में विधिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
इस दौरान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव विक्रम प्रताप चन्द्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.एस.सी.-पॉक्सो) यशोदा नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी पटेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय, प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी रीमा लकड़ा, प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट, कर्मचारी दिलीप कुमार नाग एवं अधिकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन