Ghansyam Sharma / Sat, Sep 12, 2026 / Post views : 143
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते बम्हनी स्थित नारंगी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी में पानी का बहाव बढ़ने से मर्दापाल मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। मार्ग पर पानी बढ़ने के कारण मर्दापाल क्षेत्र से जिला मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल शिक्षक-कर्मचारी सहित रोजाना इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भी दिक्कतें हो रही हैं। नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण मर्दापाल क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।
मौसम में लगातार बारिश जारी रहने से नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में नदी पार करने वाले लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है। प्रशासन से लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग पर निगरानी रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की मांग की जा रही है साथ ही जोखिम लेकर नदी पार नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन