Ghansyam Sharma / Sat, Sep 12, 2026 / Post views : 57
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मड़ानार क्षेत्र में खेत के नाले में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान घासी राम सोढ़ी, पिता जगदेव सोढ़ी, निवासी सोढ़ीपारा, ग्राम पंचायत मड़ानार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार घासी राम खेत की रखवाली के लिए मचान बनाकर रात में वहीं रहता था। सुबह घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत के नाले में उसका शव दिखाई दिया, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि रात में घासी राम अपने ही खेत के नाले में मछली पकड़ने गया होगा। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन