Ghansyam Sharma / Fri, Oct 10, 2025 / Post views : 160
कोण्डागांव । पत्रिका लुक (सरला यादव)
बस्तर क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से, गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी “बस्तर ओलम्पिक 2025” का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष के अवसर पर आयोजित की जा रही है।
बस्तर ओलम्पिक के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है, जो 20 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इस आयोजन में बस्तर क्षेत्र के सभी वर्गों के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं रखी गई हैं, जिनमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल एवं रस्साकसी (केवल सीनियर महिला वर्ग हेतु) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त हॉकी एवं वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी और दल सीधे संभाग स्तर पर भाग ले सकेंगे।
जूनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं भाग ले सकते हैं, जबकि सीनियर वर्ग में 17 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। सीनियर वर्ग के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन