Ghansyam Sharma / Thu, Aug 29, 2024 / Post views : 169
गौ तस्करी मामले में मालिक के बजाए मजदूरों पर कार्यवाही से नाराज है समाज
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
गोवंश तस्करी के आरोप में लोहार समाज ने मुख्य गौ तस्कर को छोड़कर मजदूरों पर किए गए कार्यवाही को तत्काल खत्म करने की मांग को लेकर लोहार समाज के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के नाम कलेक्टर व एसपी कोंडागांव को ज्ञापन सौंपा। लोहार समाज के पदाधिकारी तीजू राम विश्वकर्मा ने जानकारी देते बताया विगत माह 26 जुलाई को गौ तस्करी के आरोप में माकड़ी के पुलिस ने लोहार (विष्वकर्मा) समाज के दुर्जन विष्वकर्मा पिता जुगधर विष्वकर्मा, राजू विष्वकर्मा पिता जुगधर विष्वकर्मा निवासी जामपारा एवं पारधी जाति के अन्य व्यक्ति मरकाम पिता गुंजु मरकाम निवासी मुलमुला के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करने के साथ ही गिफ्तार करके जेल में भेज दिया है। उपरोक्त मामले में लोहार (विष्वकर्मा) समाज के जेल में निरुद्ध लोगों के परिजनों ने हम सामाजिक पदाधिकारियों से मुलाकात करके बताया कि अत्यधिक गरीबी के कारण दुर्जन विष्वकर्मा, राजू विष्वकर्मा एवं एक अन्य व्यक्ति, रामप्रसाद नायक निवासी राकसबेड़ा तहसील माकड़ी के यहां मजदुरी का कार्य करते थे और जैसा मालिक आदेष देता था वैसा करते थे, इसी क्रम में वे सभी अपने मालिक के आदेष पर 03 भैंसी, 09 भैंसा एवं 13 बैल को ओड़िसा राज्य में लेकर जा रहे थे। अतः गौ तस्करी मामले में मुल गौ तस्कर पर कार्यवाही करते लोहार (विष्वकर्मा) समाज के अत्यंत गरीब मजदूरों पर दर्ज किए गए एफ.आई.आर. को तत्काल खत्म करके, जेल से रिहा किया जाए और लोहार (विष्वकर्मा) समाज जिला कोंडागांव, छत्तीसगढ़ के पदाधिकारीगण द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर समय सीमा में उचित कार्यवाही नहीं होने पर समाज, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान तिजूराम विश्वकर्मा, सुंदरलाल बघेल, नंदलाल सोढ़ी, महेशलाल सोढ़ी, राधेलाल बघेल, सनतराम पोयाम, सरजूराम, पंचूराम आदि सामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन