Ghansyam Sharma / Wed, Jan 14, 2026 / Post views : 276
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सिख समुदाय द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विकास नगर वार्ड में लोहड़ी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन विनोद शर्मा परिवार के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें वार्ड के नागरिकों सहित विभिन्न धर्मों और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात परंपरा के अनुसार प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर श्रद्धा, भक्ति और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोहड़ी पर्व सिख संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है, जो नई फसल, मेहनत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है और सभी धर्मों के बीच सौहार्द की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश और दुनिया में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। लोहड़ी कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, धार्मिक सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोए रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन