Ghansyam Sharma / Sun, Oct 26, 2025 / Post views : 184
मोहला-मानपुर। पत्रिका लुक
प्रेम प्रसंग को लेकर दो गांवों के युवकों के बीच हुआ पुराना विवाद शुक्रवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम छछानपाहरी में हुई इस मारपीट में घायल युवक साहिल साहू की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, छछानपाहरी और ब्राह्मणलंझिया गांव के युवकों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। गोवर्धन पूजा की रात छछानपाहरी में आयोजित डांस कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जो कुछ देर थम गया। लेकिन बाद में आरोपियों ने साहिल को बहला-फुसलाकर गांव के एकांत स्थल पर बुलाया और लाठी-डंडों तथा लात-घूसों से बेरहमी से पीट दिया।
गंभीर रूप से घायल साहिल को पहले अंबागढ़ चौकी अस्पताल और बाद में राजनांदगांव रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना से गांव में आक्रोश फैल गया। पुलिस व ग्रामीणों के बीच तनातनी की स्थिति भी बनी। मृतक के चाचा मुरारी साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से 9 युवक जेल भेजे गए, जबकि एक नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन