Ghansyam Sharma / Mon, Mar 17, 2025 / Post views : 193
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले के विद्युत उपभोक्ता लो वोल्टेज बिजली गुल रहने की समस्या से जूझ रहे हैं । लो वोल्टेज की समस्या से सबसे अधिक पीड़ित किसान है। विभागीय अफसरों को लगातार अवगत करा रहे ,पर समस्या का निराकरण नहीं हो रहा, बड़ी संख्या में शामपुर,निलजी क्षेत्र के किसान सोमवार को जिला कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सोपा है।किसानों के मुताबिक बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं होने से जिले के विद्युत
उपभोक्ता व किसान विद्युत संबंधी मांग को लेकर 20 मार्च को नारायणपुर तिराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करेंगे।शामपुर निवासी हरेंद्र,यशवन व अन्य किसानों का दावा है ग्रामीण क्षेत्रों में बीते कुछ महीनो से लो वोल्टेज व बिजली गुल होने की समस्या बनी है। जिससे किसानो के पंप नहीं चलते हैं, बिजली की बार-बार आवाज ही के कारण पंप भी खराब होते हैं समय पर पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा। बोर्ड की परीक्षाएं चल रही और लाइट गोल होने , बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। बैंक ,चॉइस केंद्र, धान कुटाई मिलो में लंबी कतारें लगती है ।एक ही कार्य के लिए लोग दो दो तीन तीन दिनों तक परेशान हो रहे है। इलाके में यह समस्या बीते कुछ महीनों से बनी हुई है ।समस्या की जानकारी विभाग के अधिकारियों को भी है पर सुधार को लेकर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। जिससे परेशान होकर आज हमने मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंप आंदोलन की चेतावनी दी है,सुधार नहीं होने से 20 मार्च को परिवार सहित पहुंच राष्टीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करेंगे।
देखें वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन