Ghansyam Sharma / Fri, Mar 20, 2026 / Post views : 248
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया )
केशकाल विधानसभा अंतर्गत ग्राम बड़ेराजपुर में मौसम की मार ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने मक्का की खड़ी फसल को बुरी तरह बर्बाद कर दिया। खेतों में ओलों की सफेद परत बिछ गई, जिससे फसल पूरी तरह प्रभावित हुई।
सबसे ज्यादा असर मक्का की फसल पर पड़ा है। तेज हवा और ओलों की मार से फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। अचानक बदले मौसम ने खेती-किसानी को बड़ा झटका दिया है और अब किसान शासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है, जिससे प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की स्थिति बनी। विशेषज्ञों ने आगे भी मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन