Mon, 12 Oct 2026
Breaking News
सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान : एनएसएस इकाई शामपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, 50 किलो पॉलीथिन एकत्रित | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान : एनएसएस इकाई शामपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, 50 किलो पॉलीथिन एकत्रित | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान : एनएसएस इकाई शामपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, 50 किलो पॉलीथिन एकत्रित | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा |

: नहरपारा में बच्चों से भरी स्कूल बस गड्ढे में धंसी, बड़ा हादसा टला

Ghansyam Sharma / Thu, Jan 29, 2026 / Post views : 252

Share:

खुले गड्ढे, उड़ती धूल और प्रशासन की चुप्पी
अमृत मिशन 2.0 में ठेकेदार से ज्यादा जिम्मेदार कौन?

कोण्डागांव। पत्रिका लुक


अमृत मिशन 2.0 के तहत कोंडागांव नगर में चल रहे कार्य अब आम जनता के लिए खतरा बन चुके हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन हालातों की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? ठेकेदारों की लापरवाही तो सामने है, पर उससे भी गंभीर भूमिका नगर पालिका और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की मानी जा रही है।
नगर में एक ओर सड़कों पर खुले गड्ढे जानलेवा बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर उड़ती धूल से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और दोपहिया वाहन चालक हर दिन जोखिम उठाने को मजबूर हैं। इसके बावजूद नगर पालिका और संबंधित विभागों द्वारा न तो ठेकेदारों पर कार्रवाई की जा रही है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन कराया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अमृत मिशन 2.0 के कार्यों की निगरानी करने वाले अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। ठेकेदारों द्वारा बिना बैरिकेडिंग, बिना संकेतक और बिना सड़क मरम्मत के काम अधूरा छोड़ दिया जाता है, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई नोटिस, जुर्माना या कार्यवाही दिखाई नहीं देती।
हाल ही में बच्चों से भरी स्कूल बस का गड्ढे में धंस जाना इस लापरवाही का प्रत्यक्ष उदाहरण है। यदि इस घटना में कोई अनहोनी हो जाती, तो उसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की होती या फिर उन अधिकारियों की, जिनकी निगरानी में यह कार्य कराया जा रहा है—यह प्रश्न अब नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नागरिकों का कहना है कि ठेकेदार तो तभी लापरवाह होता है, जब उसे प्रशासन का संरक्षण मिलता है। यदि समय पर निरीक्षण, सख्त निर्देश और दंडात्मक कार्रवाई होती, तो ऐसे हालात पैदा ही नहीं होते।
नगरवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अमृत मिशन 2.0 के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। साथ ही जब तक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित न हो, तब तक ऐसे कार्यों पर रोक लगाने की भी मांग की जा रही है।
यदि प्रशासन ने अब भी आंखें मूंदे रखीं, तो आने वाले समय में किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी से बच पाना मुश्किल होगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement